अजमेर जिले में पुलिस का बड़ा अभियान, 407 लोग हिरासत में

अजमेर जिले में पुलिस का बड़ा अभियान, 407 लोग हिरासत मे

By : गौरव कोचर 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 27,2025

अजमेर, 27 जुलाई – अजमेर जिले में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। जिले भर में एक साथ दबिश देकर 407 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से 54 आरोपी लंबे समय से फरार थे।

यह कार्रवाई अजमेर रेंज के आईजी राजेन्द्र सिंह चौधरी और एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में की गई। जिले में 110 पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान स्थायी वारंट और विभिन्न मामलों में वांछित लोगों को पकड़ा गया।

अभियान के दौरान स्थानीय कानूनों के तहत 10 नए मामले भी दर्ज किए गए। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...