अजमेर: चिकन रेट विवाद में 10वां आरोपी गिरफ्तार, तीन हत्याओं से जुड़ा मामला

अजमेर: चिकन रेट विवाद में 10वां आरोपी गिरफ्तार, तीन हत्याओं से जुड़ा मामला

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स हरि प्रसाद शर्मा 
By : गौरव कोचर 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 30,2025

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में चिकन के रेट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तक तीन हत्याओं में बदल चुका है। पुलिस ने इस मामले में 10वें आरोपी दीपक मेघवंशी (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पकड़ा गया।

इससे पहले पुलिस अहसान, यूनुस, इमरान, लियाकत, मोहम्मद शफीक, शाहनवाज, फखरुद्दीन, अशोक और लोकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवाद की शुरुआत बहस से हुई, जो चाकूबाजी में बदल गई और एक पक्ष के चाचा-भतीजे की मौत हो गई।

इसके बाद बदले की भावना से मृतकों के परिजनों ने हत्या में शामिल माने जा रहे गुलाम नसरुद्दीन को टक्कर मारकर मार दिया। इस तीसरी हत्या में मोहम्मद इस्माइल और शमीर खान गिरफ्तार हुए।

पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...