अजमेर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अजमेर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

| रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा

अजमेर। राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कथित तौर पर झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयासों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न्यायालय द्वारा मुकदमा खारिज कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फटकार लगाए जाने को सत्य की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया। बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया, इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री रघु शर्मा, नसीम अख्तर, विधायक विकास चौधरी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक विकास चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने सच्चाई को उजागर कर दिया है। “मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। ऐसे कदमों से कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी,” उन्होंने कहा।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन कर कांग्रेस ने यह संदेश दिया है कि जनता के अधिकारों के साथ देशभर में जो खिलवाड़ किया जा रहा है, उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिला, जबकि वर्तमान सरकार रोजगार के अवसर घटाकर लोगों को बेरोजगार करने की दिशा में काम कर रही है।

डॉ. जयपाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं और जनता अब सच्चाई को समझने लगी है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि पूरे समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम बनाए रखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related