नरेश गुनानी/अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर सड़क निर्माण और विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत क्षेत्र में नॉन-पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं पर कुल 12.01 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिससे क्षेत्र की कुल 13.69 किलोमीटर लंबी सड़कों का कायाकल्प होगा।
परियोजना का वित्तीय व तकनीकी विवरण
- कुल स्वीकृत राशि: 12.01 करोड़ रुपये
- सड़कों की कुल लंबाई: 13.69 किलोमीटर
- मिसिंग लिंक सड़कें: 5.77 किलोमीटर लंबाई के लिए 5.47 करोड़ रुपये प्रस्तावित
- नॉन-पेचेबल सड़कें: 7.92 किलोमीटर लंबाई के लिए 6.54 करोड़ रुपये प्रस्तावित
प्रमुख निर्माण कार्य एवं क्षेत्र
मिसिंग लिंक सड़कें (5.77 किमी)
- वरुण सागर रोड स्थित गणेश मंदिर के पास वाली गली से राज कॉलोनी होते हुए हाथीखेड़ा जाने वाले मार्ग का निर्माण
- ग्राम लोहागल कुम्हार मोहल्ला में लाछी भाई के मकान से गिरधारी लाल के मकान तक सड़क निर्माण
- ग्राम माकड़वाली में महादेव के मकान से रेलवे पुलिया तक सड़क कार्य
- ग्राम माकड़वाली में गोपाल गुर्जर की दुकान से कुम्हार मोहल्ला तक मार्ग का निर्माण
- वरुण सागर से अजयसर तक सड़क निर्माण कार्य
नॉन-पेचेबल सड़कें (7.92 किमी)
- वरुण सागर रोड स्थित रावत नगर मुख्य मार्ग का निर्माण
- क्षेत्र की विभिन्न क्षतिग्रस्त पैनल वाली सड़कों का पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य
इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के नागरिकों को वर्षों पुरानी आवागमन संबंधी समस्याओं और क्षतिग्रस्त सड़कों से राहत मिलेगी तथा यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा।