अजमेर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 बाइक बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

अजमेर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 बाइक बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

By : गौरव कोचर 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 21,2025

(हर्ष पाराशर), अजमेर।
अजमेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला स्पेशल टीम और क्लॉक टावर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 12 दोपहिया मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सोनू ढोली, मुकेश लोहार, विकास बाल्मीकि और तोलाराम गुर्जर शामिल हैं। ये आरोपी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर मौका पाकर मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे। चोरी की गई गाड़ियां वे अन्य जिलों और राज्यों में बेचने की फिराक में रहते थे।

जिला स्पेशल टीम को कुछ दिनों से लगातार बाइक चोरी की घटनाओं की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद क्लॉक टावर थाना पुलिस के साथ मिलकर एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया। तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा।

इस सफल कार्रवाई में थाने के कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने लगातार निगरानी और सटीक सूचना के जरिए आरोपियों तक पुलिस को पहुंचाया। बरामद की गई बाइकों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों से जुड़े हुए हैं। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और खरीदारों की भी तलाश की जा रही है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...