अजंता वर्ल्ड सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

Written By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 11, 2025

जयपुर, चौमूं: गिरिराज नगर स्थित अजंता वर्ल्ड सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की।

इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी माताओं का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में आयोजित डांस एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण वह पल था, जब माताओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर केवल स्पर्श के माध्यम से अपने बच्चों को भीड़ में पहचान लिया, जिस पर पूरे परिसर में तालियों की गूंज सुनाई दी।

इस अवसर पर सभी माताओं को स्कूल प्रशासन की ओर से उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा, गायिका पूनम राजपूत, भामाशाह गोविंद अग्रवाल, समाजसेवी आराधना अग्रवाल, पंकज शर्मा, डॉ. सुनीता बागोरिया, अभिषेक शर्मा एवं लक्ष्मी जोशी उपस्थित रहे।

स्कूल के डायरेक्टर मालीराम यादव ने भी इस अवसर पर अपनी माता का माल्यार्पण कर चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद लिया। स्कूल की प्रिंसिपल संगीता तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी माताओं को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर ललित सैनी, राकेश मीणा, राजेश जांगिड़, मंजू सैनी, रेखा अग्रवाल, इंद्रा शर्मा, गीता नासना, मोनिका बागोरिया, सलोनी सैनी, रचना बागोरिया, मदनलाल यादव, टिंकू नागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...