अग्रसेन जयंती महोत्सव : खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखा खिलाड़ियों का दम, क्रिकेट टूर्नामेंट और बॉक्स क्रिकेट में रहा रोमांच
गणपत चौहान,ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़,टेलीग्राफ टाइम्स।
रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत इस बार शहर में विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में अग्र समाज के युवा और बालिकाएँ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विजेता और प्रतिभागियों सभी को श्री अग्रसेन आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
केडीएम टीम बनी एपीएल चैंपियन
महाराजा अग्रसेन जयंती अवसर पर पहली बार आईपीएल की तर्ज पर आयोजित एपीएल (अग्रसेन प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट पाँच दिवसीय रोमांचक मुकाबलों के बाद संपन्न हुआ। फाइनल मैच में केडीएम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विजयी टीम के खिलाड़ियों में कप्तान भाई दिनेश गर्ग, संदीप गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, पार्थ गोयल और सक्षम अग्रवाल शामिल रहे। टूर्नामेंट का संचालन प्रभारी मुकेश गोयल (प्रखर वक्ता), विनोद महमिया और उनकी टीम ने बखूबी किया। आयोजन समिति के संयोजक सुनील (लेन्ध्रा) और अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने उनके इस योगदान की सराहना की। विजयी और उपविजेता दोनों टीमों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
बॉक्स क्रिकेट बना आकर्षण का केंद्र
इस बार अग्रसेन जयंती में बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता ने भी सभी का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता 13 से 15 सितम्बर तक रेड क्वीन में आयोजित हुई, जिसमें 24 टीमों ने हिस्सा लिया। भारी बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ।
प्रभारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार पहली बार प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं दोनों को शामिल किया गया, जिससे नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने पूरे खेल के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।
अंकुर बंसल टीम ने मारी बाजी
फाइनल मैच रात 2 बजे तक खेला गया और बेहद रोमांचक रहा। इस बार अंकुर बंसल टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप जीती। सेमीफाइनल तक पहुंचे स्टार स्ट्राइकर और अग्रसेन स्ट्राइकर टीम ने भी उम्दा प्रदर्शन किया।
विजयी और उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए युवा उद्योगपति अनूप बंसल ने 5100 रुपये नगद पुरस्कार दिया। वहीं शिव जगदंबा की ओर से भी दोनों टीमों को 2100-2100 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।
भव्यता में जुटी आयोजन समिति
शहर में महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती इस बार विशेष भव्यता और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। आयोजन समिति में संयोजक सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा), अध्यक्ष अनूप रतेरिया, अशोक अग्रवाल (ब्लूचीप), मनीष पालीवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल (दवाई), कमलेश रतेरिया, आर्यन अग्रवाल, मुकेश गोयल (प्रखर प्रवक्ता), आनंद मोदी, दीपक जामगांव, प्रचार-प्रसार प्रमुख अधीश रतेरिया, मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया और ऐश अग्रवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा महमिया, कविता बेरीवाल, उपाध्यक्ष रीना बापोड़िया, शालू गोयल और कशिश अग्रवाल सहित समाज के सभी सदस्य पूरे मनोयोग से जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रमों की श्रृंखला और भव्य आयोजन से पूरे रायगढ़ शहर में अग्रसेन जयंती का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है।