अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की दो दिवसीय एजीएम बैठक संपन्न

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की दो दिवसीय एजीएम बैठक संपन्न
रिपोर्ट – सुनील शर्मा, टेलीग्राफ टाइम्स•

  • राष्ट्रीय अधिवेशन-2025 की तैयारी को लेकर रणनीतिक विमर्श
  • 125 प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई

जयपुर, 19 नवंबर।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, राजस्थान की दो दिवसीय एजीएम तैयारी बैठक स्वास्तिक भवन, अंबाबाड़ी, जयपुर में संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल मांधाता (वाईएसएम, वीएसएम) के सानिध्य तथा परिषद के राजस्थान प्रांत अध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर (वीएसएम) की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

| फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जयदेव सिंह राठौड़ ने बताया कि परिषद के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, एयर वेटरन एवं अधिवक्ता ब्रजेश शर्मा ने बैठक में आगामी दिसंबर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीतिक रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में अधिवेशन की योजना, कार्यक्रम संरचना, प्रतिनिधियों की व्यवस्था और आयोजन स्थल से संबंधित बिंदुओं पर गहन विमर्श किया गया।

दो दिवसीय बैठक में विभिन्न प्रांतों के सैन्य अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
इनमें जयपुर प्रांत अध्यक्ष एयर कमोडोर चंद्रमौली (वीएसएम), जोधपुर प्रांत अध्यक्ष मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित, चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष कमोडोर अंशुमन दत्त, कमांडर बनवारी लाल सहित अनेक प्रांतों के सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे। इसके अतिरिक्त प्रियंका चौधरी, लेफ्टिनेंट कर्नल रानू राजपुरोहित सहित कुल 125 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में जयपुर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जयदेव सिंह राठौड़ ने राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं ईसीएचएस प्रभारी कर्नल सुभाष ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और नई योजनाओं के बारे में उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल मांधाता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन को अभूतपूर्व बनाने के लिए परिषद कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान की आत्मीय परंपरा “पधारो म्हारे देश” के अनुरूप अधिवेशन सभी अतिथियों के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा।

राजस्थान प्रांत अध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर ने अपने प्रेरक संबोधन में सभी प्रांत अध्यक्षों, सचिवों और कार्यकारिणी सदस्यों से आह्वान किया कि अधिवेशन की तैयारियों में पूरी एकजुटता और गंभीरता के साथ योगदान दें।

बैठक का संचालन जूनियर वारंट ऑफिसर डाल सिंह द्वारा किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related