अक्षय तृतीया पर झोटवाड़ा में सेटेलाइट हॉस्पिटल का शिलान्यास, जन सैलाब उमड़ा

अक्षय तृतीया पर झोटवाड़ा में सेटेलाइट हॉस्पिटल का शिलान्यास, जन सैलाब उमड़ा

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अप्रैल 30, 2025

जयपुर। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र को एक ऐतिहासिक सौगात मिली। झोटवाड़ा स्थित नए सेटेलाइट हॉस्पिटल का भव्य शिलान्यास राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री परम माननीया दिया कुमारी जी के कर-कमलों द्वारा दोपहर 1 बजे संपन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित हॉस्पिटल की मांग क्षेत्रवासी पिछले 20 वर्षों से कर रहे थे, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी की गारंटी ने मूर्त रूप दिया।

खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि यह हॉस्पिटल आमजन, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इस हॉस्पिटल से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा लाभ मिलेगा और उन्हें बड़े अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इस शुभ अवसर पर जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल, विद्याधर नगर क्षेत्र के पार्षद वीरेंद्र सिंह (वार्ड 42), गणेश नाथावत (वार्ड 41), खातीपुरा मंडल अध्यक्ष माल सिंह शेखावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़, रानी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह बिदावत, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र सिंह गौड़, सुरेंद्र सिंह मीठड़ी, समस्त महिला मंडल, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्षदगण, कार्यकारिणी सदस्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिकों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव की तरह मनाया। विकास समितियों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। पूरे समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल रहा और यह शिलान्यास समारोह शानदार ढंग से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...