अक्षय कुमार परिवार के साथ पहुंचे जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन

भावेश जांगिड़
टेलीग्राफ टाइम्स
9 फरवरी
पाली:बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन पहुंचे हैं। पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटी नितारा और बेटे आरव के साथ अक्षय कुमार तीन दिन से होटल सुजान जवाई में रुके हुए हैं। रविवार को वे पत्नी के साथ लेपर्ड सफारी पर निकले। इससे पहले भी अक्षय कुमार शुक्रवार और शनिवार को लेपर्ड सफारी पर निकले थे।

अभिनेता अक्षय कुमार 31 दिसंबर को परिवार के साथ जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे थे। जहां उन्होंने इंप्रेशन सेंटर देखने के साथ ही लेपर्ड सफारी की थी। वे ढाई घंटे तक झालाना लेपर्ड रिजर्व में मौजूद रहे थे। सफारी के दौरान अक्षय कुमार को लेपर्ड नजर नहीं आया था। अरावली की पहाड़ियों के बीच उन्होंने अपने परिवार के साथ मोबाइल से फोटो क्लिक की थी।

जवाई लेपर्ड सफारी में परिवार संग पहुंचे अक्षय कुमार

अब तक जवाई की पहचान बांध को लेकर थी। लेपर्ड के कारण कुछ साल में यह देश का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना है। लेपर्ड सफारी के लिए ये सबसे बेहतर जगहों में से एक है। यहां क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर कई बड़े सेलिब्रिटी आ चुके हैं। इतना ही नहीं, यहां कई एड फिल्म भी शूट हो चुके हैं। यहां हर साल टूरिस्ट की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

जवाई एरिया को कुछ साल पहले जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया गया था। यहां लेपर्ड की संख्या सबसे ज्यादा थी। यहां के पैरवा, सैणा, जीवदा, बिसलपुर, दूदनी, कोठार, लालपुरा, सिवेरा और लुंदाड़ा समेत करीब 20 गांव ऐसे हैं, जहां लेपर्ड की 50-60 फैमिली है। ज्यादातर लेपर्ड का ठिकाना इंसानी आबादी के निकट है।

इससे पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, विक्की कौशल और कटरीना कैफ, उर्फी जावेद ने भी जवाई लेपर्ड सफारी का आनंद ले चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...