अंता विधानसभा उपचुनाव 2025: जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने किया मतदान केंद्रों व चेक पोस्टों का निरीक्षण

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025: जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने किया मतदान केंद्रों व चेक पोस्टों का निरीक्षण

21 अक्टूबर 2025, 02:50 PM | जयपुर

नरेश गुनानी •

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, शेड, व्हीलचेयर और प्रतीक्षा स्थल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस 11 नवम्बर को सभी मतदाताओं, विशेष रूप से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और महिला मतदाताओं के लिए सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

नंदा ने क्षेत्र में स्थापित चेक पोस्टों का भी दौरा किया और वहां वाहनों की जांच, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, सामग्री की जब्ती और दस्तावेजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या आचार संहिता उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाए और निर्वाचन नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के बाद उन्होंने सर्किट हाउस, बारां में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के साथ बैठक की। बैठक में निर्वाचन तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की स्थिति, फ्लाइंग स्क्वाड व एसएसटी टीमों की गतिविधियों और मतदाता जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई।

जनरल ऑब्जर्वर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि 11 नवम्बर को होने वाला मतदान शांतिपूर्ण, पारदर्शी और शत-प्रतिशत मतदान वाला हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे पूरी निष्पक्षता और सजगता से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंता हवाई सिंह यादव, लाइजनिंग ऑफिसर एवं सहायक निदेशक जूही अग्रवाल, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...