अंता उपचुनाव 2025 : निष्पक्षता और शांति बनाए रखने के लिए बारां पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹20.93 करोड़ की जब्ती

अंता उपचुनाव 2025 : निष्पक्षता और शांति बनाए रखने के लिए बारां पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹20.93 करोड़ की जब्ती

रिपोर्ट नरेश गुनानी टेलीग्राफ टाइम्स

______________________

जयपुर, 12 नवम्बर 2025।
अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के दौरान चुनावी शुचिता और शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस बारां ने 6 अक्टूबर से 11 नवम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अवैध तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि इस अवधि में पुलिस ने मादक पदार्थ, अवैध शराब और संदिग्ध नकदी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। विभिन्न अभियानों में जब्त की गई सभी वस्तुओं की कुल अनुमानित कीमत ₹20 करोड़ 93 लाख 94 हजार 960 आँकी गई है, जो चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

आबकारी और मादक पदार्थों पर कार्रवाई

अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने कई ठोस कदम उठाए।

  • आबकारी अधिनियम के तहत कुल 65 प्रकरण दर्ज किए गए।
  • कार्रवाई में 675 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹3,03,410 आँकी गई।
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 06 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 121 किलो 765 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।
  • जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹35,46,650 है।

 नकदी और अन्य जब्त वस्तुएं

सबसे बड़ी जब्ती अन्य प्रकार की कार्रवाईयों के तहत हुई।

  • संदिग्ध नकदी : ₹17,64,250
  • अन्य जब्त वस्तुएं : ₹20,37,80,650
  • कुल अनुमानित जब्ती राशि : ₹20,93,94,960

यह कार्रवाई दर्शाती है कि पुलिस ने चुनाव को प्रभावित करने वाले आर्थिक एवं गैरकानूनी संसाधनों पर सख्त नियंत्रण रखा।

 साइलेंस पीरियड में सख्त निगरानी

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद साइलेंस पीरियड के दौरान सुरक्षा मानदंडों के पालन के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
अंता विधानसभा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।

  • 28 बाहरी वाहनों को जब्त किया गया, ताकि बाहरी असामाजिक तत्वों के प्रवेश और चुनावी नियमों के उल्लंघन को रोका जा सके।

 पुलिस की प्राथमिकता — निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव

जिला पुलिस बारां ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी थानों को सक्रिय भूमिका में रखा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त, रात्रि पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।

एसपी अभिषेक अंदासु ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल जब्ती करना नहीं बल्कि “चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांति को हर स्तर पर सुनिश्चित करना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related