अंता उपचुनाव 2025: जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

अंता उपचुनाव 2025: जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

गौरव कोचर •

जयपुर, 23 अक्टूबर 2025। अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नंदा ने मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प, शेड, व्हीलचेयर और प्रतीक्षा स्थल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

जनरल ऑब्जर्वर ने विशेष रूप से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और महिला मतदाताओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 11 नवम्बर को मतदान दिवस के दिन इन वर्गों के मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंता हवाई सिंह यादव, लाइजनिंग ऑफिसर एवं सहायक निदेशक जूही अग्रवाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related