अंता उपचुनाव के लिए मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन

अंता उपचुनाव के लिए मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन

नरेश गुनानी •

25 अक्टूबर 2025
जयपुर, 25 अक्टूबर। अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत मतदान दलों में नियोजित होने वाले कार्मिकों का शनिवार को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा और जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व तोमर की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्र अंता में उपचुनाव के लिए मतदान दलों के कार्मिकों का रेंडमाइजेशन मिनी सचिवालय स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ।

इस रेंडमाइजेशन में महिला एवं दिव्यांग बूथ सहित कुल 268 पोलिंग बूथों पर नियोजित होने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो ग्राफर ऑब्जर्वर तथा मतदान दल कार्मिकों का चयन किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद सभी को द्वितीय प्रशिक्षण हेतु आदेश जारी किए गए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल, मतदान दल प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहनलाल तथा एनआईसी उप निदेशक मनीष शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...