अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

गौरव कोचर 

जयपुर, 26  सितम्बर।
राजस्थान पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के चार सदस्यों को जयपुर के गोविंदपुरा स्थित होटल लेजेंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 6 चेकबुक, 12 एटीएम कार्ड, 19 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक क्रेटा कार और 118 ग्राम अफीम बरामद की है।

Photo credit Telegraph Times

होटल से चला रहे थे ठगी का नेटवर्क

साइबर क्राइम के उप महानिरीक्षक विकास शर्मा और एसपी शांतनु कुमार सिंह के निर्देश पर पीएचक्यू साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। कांस्टेबल सच्चिदानंद शर्मा को सूचना मिली थी कि होटल लेजेंड के कमरे नंबर 207 में कुछ लोग ऑनलाइन ठगी का संगठित रैकेट चला रहे हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। इनकी पहचान विष्णु दत्त पुत्र रामस्वरूप खींचड़, देवीलाल गोदारा पुत्र शंकर लाल (36), दोनों निवासी बीकानेर, विवेक कुमार जायसवाल पुत्र शंकर प्रसाद (33), निवासी छत्तीसगढ़ और राहुल चौधरी पुत्र झाबरमल (23), निवासी श्रीमाधोपुर, सीकर के रूप में हुई है।

क्रिप्टोकरेंसी में बदलते थे ठगी का पैसा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए आम लोगों से संपर्क कर उन्हें झांसे में लेकर बैंक खातों से पैसे निकलवाता था। ठगी की रकम सीधे बैंक में जमा न कर USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदल दी जाती थी, ताकि पुलिस पैसों की ट्रैकिंग न कर सके। आरोपी कमीशन पर फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड खरीदकर इन खातों के जरिए रकम प्राप्त करते थे।

होटल मालिक पर भी कार्रवाई

पुलिस जांच में पता चला कि होटल मालिक नरेंद्र बिजारणिया (47), निवासी सीकर ने आरोपियों को बिना पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराया था। उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा, आरोपी विष्णु दत्त के पास से बरामद 118 ग्राम अफीम के संबंध में करधनी पुलिस को अलग से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ऑपरेशन में लगी विशेष टीम

इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में एसएचओ सुगन सिंह (डीएसपी), पुलिस निरीक्षक राधेश्याम, एएसआई अजय कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, बनवारी लाल, सुभाष चाहर, जयसिंह, अमित कुमार, मोतीराम, दीपक और चालक सुबेसिंह शामिल थे। विशेष भूमिका कांस्टेबल सच्चिदानंद शर्मा की रही, जिनकी सतर्कता से यह अंतर-राज्यीय गिरोह पुलिस की पकड़ में आ सका।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन या धोखाधड़ी संबंधी गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि ऐसे अपराधों पर शीघ्र रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...