अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
जयपुर/चौमू, संवाददाता।
By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 14,2025
फेस रीडिंग के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय पहचान बनाने वाले और गोल्ड मेडल के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य को जयपुर में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एस.एम. फाउंडेशन एवं अंतरिक्ष ज्ञान सेंटर के फाउंडर डॉ. कमल शर्मा द्वारा होटल रजवाड़ा पैलेस में आयोजित भव्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में पंडित आचार्य को शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल शर्मा अनमोल को शैक्षिक नवाचार एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एआईजी कर्नाटक पुलिस अरविंद कुमार गट्टी, सेवानिवृत्त कर्नल पी.के.आर. महर्षि तथा राजस्थान विश्वविद्यालय, शिक्षा संकाय की डीन प्रो. डॉ. यदु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. कमल शर्मा ने कहा कि पंडित रविंद्र आचार्य न केवल भविष्यवाणी के क्षेत्र में बल्कि मानव व्यवहार और मनोविज्ञान को समझने में भी असाधारण प्रतिभा रखते हैं। उन्होंने समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समारोह में डॉ. अजय चौहान सहित एस.एम. फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भावपूर्ण अंदाज में किया गया और अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।