अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पं. डॉ. रविंद्र आचार्य का बांके बिहारी मंदिर में हुआ भव्य सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पं. डॉ. रविंद्र आचार्य का बांके बिहारी मंदिर में हुआ भव्य सम्मान

By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 30,2025

वृंदावन। श्रीधाम वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता पंडित डॉ. रविंद्र आचार्य का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंदिर सेवा अधिकारी श्री अंकित गोस्वामी ने स्वयं डॉ. आचार्य का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पमालाएं पहनाई, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं ठाकुर श्री बांके बिहारी जी का पावन प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के उपरांत डॉ. रविंद्र आचार्य ने ठाकुर जी के दर्शन किए और मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। उन्होंने कहा कि श्री बांके बिहारी जी के दर्शन से उन्हें गहन आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई है। साथ ही उन्होंने देश और दुनिया के सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि, आरोग्य और मंगल की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पं. डॉ. आचार्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा,

“वृंदावन आना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि यह आत्मा को शुद्ध करने का एक दिव्य अवसर है। ठाकुर जी की कृपा से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं और मन में सकारात्मकता का संचार होता है।”

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से पंडित राहुल दाधीच, संतोष मीना, अजय गोस्वामी, पंडित शिव, पंडित महेश गोस्वामी, सुरेश शास्त्री, पंडित मुकेश शर्मा, अनिल व्यास, अमित आचार्य सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस भव्य सम्मान समारोह ने न केवल डॉ. आचार्य के आध्यात्मिक योगदान को मान्यता दी, बल्कि वृंदावन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...