अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भगवान विष्णु के सान्निध्य में योगाभ्यास, बांसुरी की रागों ने बांधा मन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भगवान विष्णु के सान्निध्य में योगाभ्यास, बांसुरी की रागों ने बांधा मन

Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 22,2025

हरिप्रसाद शर्मा | पुष्कर/अजमेर
पुष्कर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग और संगीत का एक अद्वितीय संगम देखने को मिला। बालमुकुंद आश्रम, जमनीकुंड रोड पर आयोजित इस विशेष योग सत्र में भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष युवाओं और योग साधकों ने बांसुरी की मधुर रागों पर योगाभ्यास किया।

योग गुरु सनातन शर्मा के निर्देशन में हुए इस योग सत्र की विशेषता यह रही कि योग अभ्यास के दौरान दिनेश पाराशर एवं खुश तोषनीवाल ने विभिन्न समय की रागों – जैसे भोर की राग भैरव, दोपहर की राग मधुवंती आदि – को बांसुरी पर प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिकता और शांति से भर दिया। इस योग-संगीत की अनूठी शैली ने प्रतिभागियों को गहरे ध्यान और संतुलन की अवस्था में पहुँचाया।

फ़ोटो ग्राफ अपरिचित सोर्स

बारिश के बीच भारद्वाज आश्रम में भी योग उत्साह बरकरार

इसी क्रम में भारद्वाज आश्रम में भी योग शिविर आयोजित किया गया, जहाँ बारिश के बावजूद योग साधकों का उत्साह कम नहीं हुआ। इस सत्र में भी योग गुरु सनातन शर्मा ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

सत्र में श्री कुमार, मनमोहन वशिष्ठ, दिनेश पाराशर, ओमप्रकाश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों और नन्हें बच्चों ने भाग लिया। बारिश के वातावरण में खुले आकाश के नीचे योग करना प्रतिभागियों के लिए एक अद्भुत अनुभव रहा।

सम्मान और आभार

सत्र के अंत में मनमोहन वशिष्ठ ने योग शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और योग गुरु सनातन शर्मा का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुष्कर जैसे आध्यात्मिक नगर में योग दिवस को इस तरह संगीत और साधना के संग मनाना गौरव की बात है।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...