अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर होगा 11 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान होगा

Reported By: महेश गुप्ता
Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
मार्च 06, 2025 14:55 IST
टेलीग्राफ टाइम्स

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर होगा 11 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान होगा

जोधपुर,जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 11 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान जोधपुर के नवजीवन लव कुश संस्थान परिसर में किया जाएगा, संस्थान अध्यक्ष विमला गट्टानी के नेतृत्व में सभी तैयारियां का अंतिम रूप दे दिया गया है।

सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की सचिव चंद्र किरण दवे ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिपति और राज्य मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस महिलाओं के सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सुनीता पंकज होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नवजीवन लव कुश संस्थान के प्रभारी राजेंद्र सिंह परिहार होंगे।

Images by aparichitsource

इस अवसर पर लवकुश परिवार के दिव्यांगों से लेकर नवजात बच्चों को अपने परिवार के बच्चों की तरह परवरिश करने से लेकर बड़े होते बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोडक़र रखने के साथ रोजगार से जोडने के बाद विवाह और उसके बाद प्रसव तक की एक एक भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

सेवा को समर्पित शोभा परिहार, डॉ अनीता चौहान, स्नेहलता व्यास, विनीता कुमारी, राम राखी शर्मा, जसोदा देवी, ममता देवी, ग्लोरिया भुज, ओम कंवर, विमला देवी और टीना कंवर को विशेष सेवाओं के लिए सत्यमेव जयते नारी सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सवाई माधोपुर में ऐतिहासिक दंगल: पहाड़ी बनी ‘प्राकृतिक स्टेडियम’, दर्शकों में दिखा गजब का जुनून

सवाई माधोपुर में ऐतिहासिक दंगल: पहाड़ी बनी 'प्राकृतिक स्टेडियम',...

बार एसोसिएशन पुष्कर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

बार एसोसिएशन पुष्कर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन् Reported by :...

तेज रफ्तार थार जीप ने छात्रा को मारी टक्कर, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल

तेज रफ्तार थार जीप ने छात्रा को मारी टक्कर,...