अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ‘ज्योतिष गौरव सम्मान’ से अलंकृत: जयपुर में भव्य ज्योतिर्विद सम्मान समारोह आयोजित

जयपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/सर्वमंगल जन सेवा संस्थान, जयपुर के तत्वावधान में अजमेर रोड स्थित होटल गोल्डन ईगल में ‘ज्योतिर्विद सम्मान-समारोह 2026’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ज्योतिष, वास्तु शास्त्र तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों का नागरिक अभिनंदन किया गया।

​समारोह के मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य रहे, जिन्हें ज्योतिषीय गणनाओं, सटीक भविष्यवाणियों और समाज को सही दिशा देने में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व राज्य मंत्री एवं राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डी.डी. शर्मा ने पंडित रविंद्र आचार्य को गोल्ड मेडल, साफा, पुष्पहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर ‘ज्योतिष गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया।

​सटीक भविष्यवाणी और जनकल्याण ही ज्योतिष का मूल आधार

​सम्मान ग्रहण करने के पश्चात पंडित रविंद्र आचार्य ने संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्योतिष केवल भविष्य का आकलन करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन प्रबंधन और आत्मबल जागृत करने का एक प्राचीन वैज्ञानिक शास्त्र है। जब ज्योतिषीय मार्गदर्शन का उपयोग जन-कल्याण के लिए होता है, तभी इस विद्या की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है।

​“ज्योतिष से जागरूक समाज, सेवा से समृद्ध राष्ट्र” पर मंथन

​समारोह के दौरान “ज्योतिष से जागरूक समाज, सेवा से समृद्ध राष्ट्र” विषय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसमें पधारे विद्वानों ने आधुनिक संदर्भ में वैदिक ज्योतिष और वास्तु विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि अंधविश्वास और भ्रांतियों से परे होकर यदि शास्त्रीय पद्धति से मार्गदर्शन किया जाए, तो समाज को मानसिक शांति और सकारात्मक दिशा प्राप्त हो सकती है।

​समारोह में ये गणमान्य रहे उपस्थित

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योति मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा समारोह में रवि शास्त्री, मोनिका माथुर, पंडित सुरेश शर्मा, पंडित हरिमोहन दाधीच, भूपेंद्र शर्मा और पंडित सुनील पाराशर सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक, वैदिक विद्वान एवं समाजसेवी सम्मिलित हुए।

​कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, विद्वानों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...