अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य लोकेश कुमावत का 40वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
नंदपुरी व्यापार मंडल और समाज बंधुओं ने मिलकर किया भव्य अभिनंदन
By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 23,2025
जयपुर, 23 जुलाई।
नंदपुरी क्षेत्र मंगलवार को जश्न के रंग में रंगा नजर आया, जब अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य लोकेश कुमावत का 40वां जन्मदिन पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। नंदपुरी व्यापार मंडल और स्थानीय समाज बंधुओं की ओर से नंदपुरी बाजार स्थित पूजा प्रॉपर्टी, कुमावत साइकिल वर्क्स और बजरंग ज्योतिष केंद्र सहित कई स्थानों पर फल और मिठाई वितरण कर आचार्य कुमावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस विशेष अवसर पर नंदपुरी व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मारवाल, स्थानीय व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने आचार्य लोकेश कुमावत को साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
जयपुर व्यापार मंडल प्रवक्ता एवं जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष नरेंद्र मारवाल,
समाजसेवी सुरेंद्र मारवाल,
एडवोकेट मनीष कुमावत,
दीपक अग्रवाल,
नवल कुमावत,
मनोज सिरस्वा,
अशोक कुमावत,
दौलत सैनी,
मनीष वर्मा,
ओमजी सेन,
रमेश कुमावत,
एन के कुमावत,
नरेंद्र गुड़ीवाल,
हरीश कुमावत,
गगन जैन,
रुडमल करगवाल — सभी ने आचार्य कुमावत को साफा पहनाकर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के नागरिकों में ईश्वर जांगिड़, कमल कुमावत, गुड़िया वर्मा, भवानी सिंह तंवर, प्रहलाद सिंह, गोविंद जोशी, संजय जैन, रामधन कुमावत, महेंद्र कुमावत, लोकेश कुमार, सचिन, प्रदीप, शुभम वर्मा, प्रकाश कुमावत, गोपाल जालवाल सहित अनेक लोगों ने मालाएं पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर जन्मदिवस की बधाई दी।
इस शुभ अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समाज बंधुओं और व्यापारियों ने आचार्य कुमावत के योगदानों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

